रूसी आक्रमकता के खिलाफ खड़े होने को लेकर भारत के निकट संपर्क में है अमेरिका: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

वाशिंगटन|  व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका, रूसी आक्रामकता के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने के प्रयासों के तहत भारत से निकट संपर्क बनाए हुए है।

इसका अर्थ है कि लागू किए गए प्रतिबंधों का पालन और क्रियान्वयन करना।’’ उन्होंने बताया कि अमेरिका के उप सुरक्षा सलाहकार दिलीप सिंह ने इस संबंध में वार्ता के लिए हाल में भारत की यात्रा की थी।

साकी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम रूसी आक्रामकता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए देशों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हम पिछले 15 महीनों में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान भारत की जरूरत के समय चिकित्सकीय आपूर्ति तथा टीके मुहैया कराने में उसके अहम साझेदार रहे हैं और हम उनके साथ इस संबंध में मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’’

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन दो ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों भारत तथा ऑस्ट्रेलिया की भविष्य में यात्रा करेंगे। बाइडन के जल्द ही जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाने की योजना है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान