T20 में न्यूजीलैंड से मिली हार से निराश नहीं हैं हरमनप्रीत, कहा- हमने सबक सीखे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

आकलैंड। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड टीम टी20 श्रृंखला में जीत की हकदार थी लेकिन यह भी कहा कि उनकी युवा टीम ने इस हार से उपयोगी सबक सीखे हैं। न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में चार विकेट से हराकर श्रृंखला में 2–0 की विजयी बढत बना ली। तीसरा मैच रविवार को खेला जायेगा जो औपचारिकता का ही होगा।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि न्यूजीलैंड ने हमसे बेहतर खेला और जीते। मैं श्रृंखला हारने से निराश नहीं हूं। हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आये थे और हमने खेला। उसने कहा कि हमने श्रृंखला भले ही नहीं जीती लेकिन बहुत कुछ सीखा। हमारे पास युवा टीम है और बहुत कम खिलाड़ी 30 से अधिक मैच खेले हैं। अधिकांश खिलाड़ियों ने दस से कम टी20 खेले हैं लिहाजा हमने काफी कुछ सीखा। हरमनप्रीत ने कहा कि हम टीम तैयार कर रहे हैं। आज भले ही दिक्कतें हैं लेकिन भविष्य में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे जब इन खिलाड़ियों को अनुभव हो जायेगा।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda