हम डरने वाले नहीं हैं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर बोले खरगे

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र से पार्टी डरने वाली नहीं है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की बैठक में कहा कि ईडी के आरोप-पत्र में सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम, नेशनल हेराल्ड की संपत्तियां जब्त, ये सब बदले की भावना से किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों की बैठक में कहा कि यह महज संयोग नहीं हो सकता कि ईडी की कार्रवाई एआईसीसी के अधिवेशन के तुरंत बाद हुई। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के आरोप-पत्र पर सरकार की आलोचना करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)