तेल की ऊंची कीमत के लिए हम जिम्मेदार नहीं : सऊदी अरब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2022

दुबई| सऊदी अरब ने सोमवार को कहा कि ‘‘वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति की कमी के लिए वह कोई जिम्मेदारी नहीं उठाएगा।’’ यमन के ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले से सऊदी में तेल उत्पादन बाधित होने के बाद यह बयान आया है।

सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा है कि ‘‘हुतियों के खिलाफ मुकाबले के लिए ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय अपनी जिम्मेदारी उठाए।’’ बयान में कहा गया है कि हुतियों के बार-बार हमले से ‘‘सऊदी अरब की उत्पादन क्षमता और अपने वादे (तेल उत्पादन और आपूर्ति संबंधी) पूरा करने की क्षमता प्रभावित हो रही है।’’

उसमें कहा गया है कि ‘‘इससे विश्व बाजार में ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा और स्थिरता केा खतरा पैदा हो रहा है।’’ सोमवार को खरीद-बिक्री में बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत 112 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया था।

यमन के विद्रोहियों ने रविवार को सऊदी अरब के तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन को निशाना बनाकर सिलसिलेवार हमले किए। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि लाल सागर के तट पर स्थित यान्बु पेट्रोकेमिकल्स परिसर पर हुए हमले से तेल उत्पादन में अस्थाई कमी आयी थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John