हम बॉलीवुड में पुलिस वालों की अलग दुनिया तैयार कर रहे हैं: रोहित शेट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

मुम्बई। निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में ‘देसी पुलिस वालों’ की एक अलग दुनिया तैयार कर रहे हैं। ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्में दे चुके शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी एक पुलिस वाले की कहानी है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं ‘सिंघम’ में अजय देवगन और ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आए थे।

इसे भी पढ़ें: इस बड़ी फिल्म से अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं मानुषी छिल्लर

उन्होंने कहा कि वे अपनी एक अलग दुनिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो समय के साथ बढ़ती जाएगी। इसमें महिला पुलिस कर्मी भी होंगी। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। साथ ही फिल्मकार ने कहा कि भारत में बजट की कमी के कारण ‘एवेन्जर्स’ जैसी फिल्में बनाना मुश्किल है। 

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील