AAP का दावा, हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए हम तैयार, जनादेश मिलने को लेकर आश्वस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का निर्वाचन आयोग द्वारा ऐलान किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि वह इस पर्वतीय राज्य में चुनाव के लिए तैयार है और जनादेश हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। आप नेता दुर्गेश पाठक ने प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘हम चुनाव के लिए तैयार हैं। ’’ उन्होंने कहा पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश के हर गांव में गठित किये गये दल कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मतदाताओं तक आप का संदेश पहुंचा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: राजनीतिक हमला बोलते-बोलते PM की माँ का मजाक उड़ाने पर उतरे Italia, Smriti Irani ने कहा- घमंड ध्वस्त करेंगे

पाठक दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक और आप की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य भी हैं। यह समिति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आप में फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। पाठक ने कहा, ‘‘कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिस तरह से राज्य को अपनी-अपनी सरकारों के दौरान लूटा है और दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जिस तरह काम किया है, उसके मद्देनजर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि हिमाचल प्रदेश के लोग निश्चित रूप से आप को इस बार एक अवसर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह का ‘शानदार काम’ मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में अब पंजाब की आप सरकार भी कर रही है। 

प्रमुख खबरें

NCST ने Kishtwar में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर लिया संज्ञान, 5 दिन में मांगा जवाब

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज