हार के बाद बोले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत, हम इससे बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुरुवार को यहां तीन विकेट की हार के बाद कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वे अंत में बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। जयदेव उनादकट (15 रन पर तीन विकेट) और मुस्ताफिजुर रहमान (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने कप्तान ऋषभ पंत (51) के अर्धशतक के बावजूद दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। रॉयल्स की सटीक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि दिल्ली की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा। इसके जवाब में रॉयल्स की टीम ने डेविड मिलर (62) और मौरिस (18 गेंद में नाबाद 36 रन, चार छक्के) की तेजतर्रार पारियों से 19.4 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: भारतीय बॉक्सर्स का फिर दिखा जलवा, अरूणधति चौधरी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हम जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। मुझे लगता है कि दूसरी पारी में पहली पारी की तुलना में अधिक ओस थी जिसके कारण हमें कुछ अलग करना पड़ा क्योंकि धीमी गेंद रुककर नहीं आ रही थी।’’ रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि 42 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद उन्हें जीत की राह मुश्किल लग रही थी। सैमसन ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो 40 रन पर पांच विकेट गंवने के बाद मैंने सोचा कि अब मुश्किल होगी। हमारे पास मिलर और मौरिस थे लेकिन मैंने सोचा कि यह मुश्किल होगा। मैं अंदर बैठकर प्रार्थना कर रहा था कि मौरिस तुम एक छक्का और मार दो।

प्रमुख खबरें

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan