बीच के ओवरों में विकट नहीं निकालने का खामियाजा भुगतना पड़ा: विलियम्सन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2019

जयपुर। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से मिली शिकस्त के बाद कहा कि उनकी टीम बीच के ओवरों में पर्याप्त विकेट नहीं ले पायी जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइजर्स को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। विलियम्सन ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं निकाल पाये, जैसा उन्होंने हमारी बल्लेबाजी के समय किया था। हम अपनी बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवरों में लय हासिल नहीं कर सके।

विलियम्सन ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान रायल्स के लिए 170 रन का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि हम हालांकि 10 रन और बनाना चाहते थे। अगर हमनें राजस्थान की पारी की शुरूआत में विकेट चटकाये होते तो उनके लिए लक्ष्य को हासिल करना काफी मुश्किल होता। हम ऐसा नहीं कर सके और राजस्थान को अच्छे खेल का फायदा हुआ।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal