आंदोलनकारी किसानों को भी लगनी चाहिए वैक्सीन, हम आंदोलन को समाप्त नहीं होने देंगे: राकेश टिकैत

By अनुराग गुप्ता | Mar 18, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 112 दिनों से जारी है और दूसरी तरफ देशभर में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण फैल रहा है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मांग है कि प्रदर्शन कर रहे किसानों को भी कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों और जेल के कैदियों को भी कोरोना की वैक्सीन लगनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर ब्लॉक करने की तैयारी में राकेश टिकैत, अभी तारीख नहीं हुई तय 

जेलों में भी हो दिशानिर्देशों का पालन

राकेश टिकैत ने कहा कि जेल में भीड़ ज्यादा है। ऐसे में वहां पर भी कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन होना चाहिए। वहां पर कैदी एक-दूसरे से सटकर सोते हैं। वहां पर भी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से हम आंदोलन को समाप्त होने नहीं देंगे। टेंटों को और भी बड़ा बनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार