Karnataka BJP प्रमुख का बयान, हम भगवान राम और हनुमान के भक्त, टीपू के वंशजों को वापस भेज दिया

By अंकित सिंह | Feb 15, 2023

कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आप राजनीतिक सरगर्मियां तेज होते दिखाई दे रही है। कर्नाटक में एक बार फिर से ध्रुवीकरण की राजनीति को हवा देने की कोशिश की जा रही है। अब नेताओं के बयानों में टीपू सुल्तान की चर्चा खूब हो रही है। एक बार फिर से कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने फिर से टीपू सुल्तान का मुद्दा छेड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद को भगवान राम और हनुमान का भक्त बताया है। अपने बयान में नलिन कुमार ने कहा कि हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं। हम टीपू के वंशज नहीं हैं, हमने उनके वंशजों को वापस भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में किसान लड़कों को नहीं मिल रही दुल्हन, 105 किलोमीटर की यात्रा कर 200 कुंवारे लगाएंगे भगवान से गुहार

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान में विश्वास रखते हैं और दोनों दल कर्नाटक का भला नहीं कर सकते हैं। वहीं, उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी 16वीं सदी की उल्लाल की रानी अब्बक्का चौटा से प्रेरित है, जिन्होंने राज्य की समृद्धि के लिए शासन किया। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है और विपक्षी पार्टी ने कर्नाटक का इस्तेमाल ‘‘गांधी परिवार के लिए ‘एटीएम’ के तौर पर किया।’’उन्होंने जनता से कहा, ‘‘मैं आपसे पूछता हूं क्या लोगों को जद(एस) और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहिए, जो टीपू सुल्तान में विश्वास रखते हैं या भाजपा के लिए मतदान करना चाहिए, जिसकी आस्था रानी अब्बक्का में है। 

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा