1 अप्रैल से इन लोगों के PAN CARD हो जाएंगे बंद, जल्द से जल्द कर ले ये काम

By Kusum | Mar 29, 2026

आज के समय में आधार औऱ पैन कार्ड सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है। बल्कि ये हमारी जरूरत बन चुका है। लगभग हर काम में हमें इन दोनों की जरूरत पड़ती है। इनका इस्तेमाल करते रहने के लिए इन्हें समय रहते अपडेट करना भी उतना ही जरूरी है। 

इसलिए अगर आपका नाम भी अलग-अलग है तो इसे वक्त रहते बदल लें। आपको केवल एक ही कार्ड में नाम बदलना होगा। हमने नीचे दोनों कार्ड में नाम बदलने का तरीका बताया है। 

आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी डिटेल बदलने के लिए आपको केवल आधार ऐप की जरूरत है। इसके जरिए आप आधार से जुड़ी डिटेल्स आसानी से बदल सकते हैं। 

इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले अगर आधार ऐप फोन में नहीं है तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। 
  2. इसके बाद अब रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करें। आप आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। 
  3. अब यहां आपको अपडेट आधार ऑनलाइन का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें। 
  4. फिर आपको नाम वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  5.  इसके बाद मांगे ए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें। 
  6.  लास्ट में आपको शुल्क भरकर सबमिट करना होगा। 
  7. आपका अपडेटिड नाम कब तक शो होगा ये जानने  के लिए आप स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पता कर सकते हैं। 

PAN CARD में कैसे बदले नाम

  • सबसे पहले NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाए
  • अब यहां आपको Change/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करना होगा। 
  • डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा। 
  • इसके बाद जो डिटेल्स आपको बदलनी है उसे सिलेक्ट कर, चेंज कर लें। 
  • अगर डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं तो इसे अपलोड करें। 
  • अंत में आपको फीस भरकर सबमिट करना होगा। 
  • लास्ट में Acknowledgement स्लिप भी डाउनलोड र लें। जिससे आप भविष्य में स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Middle East में युद्ध के संकट के बीच India के लिए Good News, सुरक्षित निकले LPG टैंकर

Middle East में महायुद्ध का खतरा? Pentagon की Ground Action की योजना से Iran-US में तनाव चरम पर

IPL 2026 में Virat Kohli का नया अवतार, Powerplay में आक्रामक बैटिंग से मचाया धमाल

MI vs KKR: वानखेड़े में मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11