हमने धारावी की जमीन किसी को नहीं दी, BJP का कांग्रेस पर पलटवार, एक हैं तो सेफ हैं, राहुल गांधी फेक हैं

By अंकित सिंह | Nov 18, 2024

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मुंबई में धारावी पुनर्विकास परियोजना के खिलाफ बदनामी भरा अभियान चलाने का आरोप लगाया है। एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, भाजपा के विनोद तावड़े ने उद्योगपति गौतम अडानी के साथ कांग्रेस के पिछले व्यापारिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए आरोपों का खंडन किया। विनोद तावड़े ने कहा कि हमने धारावी की जमीन किसी को नहीं दी है। राहुल जी, धारावी की ज़मीन महाराष्ट्र सरकार की ही रहेगी। आपने (राहुल गांधी) कहा कि हम गरीबों को वहां से हटाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह टेंडर महा विकास अघाड़ी के समय बनी टेंडर शर्तों के आधार पर जारी किया गया था। 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस बेहद निम्न स्तर की थी। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को 'तिजोरी' लाना और उसके इर्द-गिर्द ड्रामा करना शोभा नहीं देता। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि 'छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस चोपट। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने अपने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी को 'पोपट' नाम दिया था। कई सालों से 'तिजोरी' लूटने वाले लोग अब 'तिजोरी' का मतलब सुरक्षित मानते हैं। 

इसे भी पढ़ें: महिला वोटरों को लुभा रही Shinde सरकार की नई स्कीम, विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनी 'लाड़ली बहन योजना'

गांधी परिवार पर वार करते हुए पात्रा ने कहा कि इस परिवार ने वर्षों से भारत की 'तिजोरी' लूटी है। उन्होंनेकई घोटाले करके भारत को लूटा। मां (आरोपी नंबर 1) और बेटा (आरोपी नंबर 2) जमानत पर बाहर हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि महाराष्ट्र चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है और 1-2 अरबपतियों और गरीबों के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में जाए और अनुमान है कि 1 अरबपति को 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं। सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है? जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं। वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है।

प्रमुख खबरें

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, जानें Eligibility और आवेदन प्रक्रिया

DY Patil Demise: 1983 में एक कॉलेज से 180 संस्थानों तक, शिक्षा जगत के इस विजनरी Leader का हुआ निधन

दतिया उपचुनाव में जीत पर Umang Singhar बोले, MP सरकार 22 साल में वादे पूरे करने में फेल

प्रशांत किशोर की जीत पर Akhilesh यादव खुश, बोले- BJP को रिटर्न गिफ्ट मिला