हमें अमेरिका से कोई अनुरोध नहीं मिला... गौतम अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

By अंकित सिंह | Nov 29, 2024

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसे रिश्वतखोरी के आरोप में उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के बारे में अमेरिकी अधिकारियों से कोई अनुरोध नहीं मिला है। यह टिप्पणी अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा गौतम अडानी के खिलाफ अभियोग की खबरों के बीच आई है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में अडानी से जुड़ी संस्थाओं से जुड़ी कानूनी कार्यवाही में सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: अदाणी और संभल मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक स्थगित

उन्होंने कहा कि समन/गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए किसी विदेशी सरकार द्वारा किया गया कोई भी अनुरोध आपसी कानूनी सहायता का हिस्सा है। ऐसे अनुरोधों की गुण-दोष के आधार पर जांच की जाती है। हमें इस मामले पर अमेरिका की ओर से कोई अनुरोध नहीं मिला है। रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह मामला जो निजी संस्थाओं और भारत सरकार से संबंधित है, इस समय कानूनी रूप से किसी भी तरह से इसका हिस्सा नहीं है। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

ठाणे में PWD में क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगे, दो लोगों पर FIR दर्ज

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान शुरू, सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात