हम निपटाने की नहीं विकास की राजनीति करते हैं- ज्योतिरादित्य सिंधिया

By दिनेश शुक्ल | Sep 03, 2020

ग्वालियर। राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुँचे। इस दौरान पत्रकारों द्वारा कांग्रेस को निपटाने या कांग्रेस द्वारा सिंधिया को निपटाने के सवालों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की सोच जनता का विकास  है। विकास योजनाएं लाना और उन्हें मूर्तरूप देना है, जबकि कांग्रेस नेताओं की सोच नकारात्मक प्रतिक्रिया देना है। पत्रकारों से चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश में कोरोना जैसी महामारी के बीच इस दौर में मोदी जी के नेतृत्व में इस संकट में देश में उन्होंने सुरक्षा का वातावरण तैनात किया। अस्पतालों में बिस्तर, प्लाजमा सहित अन्य सुविधाएं दिलवाई। उन्होंने कहा कि देश में एक ओर विकासधारी सोच है और दूसरी और नकारात्मकता वाली सोच है। 

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी के मुद्दो को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी करेगें शंखनाद

राज्यसभा सांसद सिंधिया ने बताया कि किस तरह वह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ मिलकर प्रदेश और ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए करोड़ों की विकास परियोजनाएं ला रहे हें। उन्होने कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे हैं, और कांग्रेस सिर्फ राजनीति। कांग्रेस के चुनाव अभियान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ग्वालियर-चंबल में स्वागत है। हमें पूरी उम्मीद है कि जनता को अंचल के विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और हम सबका एकजुट प्रयास और समर्पण दिख रहा है, औऱ चुनाव के बाद टीम कमलनाथ को जनता वापस भेज देगी। वाय रोड ग्वालियर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुरैना से प्रदेश के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, एदल सिंह कंषाना, गिर्राज दंडौतिया, ग्वालियर से इमरती देवी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष शहर कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।