मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर बोले नीतीश कुमार, हमें प्रस्ताव मंजूर नहीं

By अनुराग गुप्ता | May 31, 2019

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से वो नाराज नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जब मुझे बताया गया कि जदयू को एक सीट दी जाएगी तो मैंने मना कर दिया और कहा कि हमें इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन मैं अपनी पार्टी के लोगों से पूछूंगा। नीतीश ने आगे कहा कि मैंने सभी लोगों से बातचीत की और उन सबने मुझसे कहा कि यह उचित नहीं है। हम सभी सिर्फ एक साथ होने के लिए भागीदारी दिखाते हैं। हम एक साथ हैं, परेशान नहीं।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैंने समाचार पत्रों में देखा कि उसमें लिखा था कि हमने 3 सीटें मांगी थीं। यह गलत है। हमने कुछ भी नहीं मांगा था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से करीब घंटेभर की मुलाकात की। लेकिन इस मुलाकात का असर समारोह में देखने को नहीं मिला। 

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा