'हमारे पास है पूर्ण बहुमत, विधायकों की संख्या में भी हो रहा इजाफा', CM शिंदे बोले- राज्यपाल ने 3-4 जुलाई को बुलाया है सत्र

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासत का नया अध्याय लिखा जा रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। इसके बाद दोनों नेताओं ने बीती रात को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की और राज्य में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत है। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि आज मेरी विधायक दल के साथ बैठक हुई है। मैं मुंबई जा रहा हूं, मुंबई में तेज बारिश हो रही है। मुंबई अतिवृष्टि से प्रभावित न हो इसलिए राज्य सरकार, मुंबई कॉरपोरेशन के कमिश्नर से मैंने मुलाकात की है। आपदा प्रबंधन काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इसी बीच उन्होंने विधायकों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाकी विधायक कल मुंबई आएंगे। राज्यपाल ने 3-4 जुलाई को सत्र बुलाया है। हमारे पास 170 विधायक हैं और बढ़ रहे हैं। हमारे पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत है। 

इसे भी पढ़ें: पहले नहीं हैं फडणवीस, जब शिंदे कर रहे थे CM बनने का इंतजार और कुर्सी विलास राव देशमुख को मिल गई थी 

विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र

महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 3 जुलाई से शुरू होगा। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान विश्वास प्रस्ताव पर भी मतदान होने की संभावना है। एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के बागी समूह के 39 विधायकों, निर्दलीय एवं छोटे दलों के 10 विधायकों और भाजपा के 106 विधायकों का समर्थन है। एकनाथ शिंदे 2 दिवसीय सत्र के दौरान सदन के पटल पर विश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा