ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर बोले तेंदुलकर, हमारे पास है शानदार मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2018

नवी मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि दो अहम खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होने के कारण भारत के पास इस देश के दौरे पर कुछ विशेष करने का बेहतरीन मौका है। आगामी दौरे में भारत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर तेंदुलकर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे पास बड़ा मौका है (आस्ट्रेलिया में)। आपने (रिपोर्टर ने) सही पूछा, आस्ट्रेलियाई टीम उस तरह की टीम नजर नहीं आती जैसी हुआ करती थी और स्मिथ तथा वार्नर भी नहीं हैं। यह वहां जाकर कुछ विशेष करने का बेहतरीन मौका है।’

तेंदुलकर ने साथ ही कहा कि वह इस बहस में नहीं पड़ना चाहते कि स्मिथ और वार्नर पर लगा प्रतिबंध कम किया जाए या नहीं। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के संघ ने आसट्रेलियाई क्रिकेट की सांस्कृतिक समीक्षा से जुड़ी रिपोर्ट आने के बाद स्मिथ, वार्नर और बेनक्राफ्ट पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग की थी। यह पूछने पर क्या वह इन दोनों खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना चाहेंगे, तेंदुलकर ने कहा, ‘निश्चित तौर पर मैं अच्छा क्रिकेट देखना चाहूंगा (आस्ट्रेलिया में)। वे दोनों (स्मिथ और वार्नर) विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। इसलिए मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहता कि प्रतिबंध हटाया जाए या नहीं।’

तेंदुलकर ने बायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक इस गेंदबाज को जितना भी देखा है उसमें वह अच्छा नजर आया है। एशिया कप में प्रभावित करने वाले खलील ने सोमवार को मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में तीन विकेट चटकाए। डीवाई पाटिल स्टेडियम के बाद अकादमी का शिविर बांद्रा में छह से नौ नवंबर तथा पुणे के बिशप्स स्कूल में 12 से 15 और 17 से 20 नवंबर तक लगाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Sitanshu Kotak ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच को तैयारियों के लिए अहम बताया

Rajya Sabha में बकाया बिल पर शव रोकने वाले Private Hospitals पर सख्त कानून की मांग

Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP का मंगलवार को बंद का आह्वान

Red Fort पर Independence Day समारोह में पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्