हमने राहुल का समर्थन किया है और यह आगे भी जारी रहेगा, अगले तीन या चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा: द्रविड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2022

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को यहां कहा कि उन्होंने और कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले एक साल से केएल राहुल का पूरा समर्थन किया है जो टी20 विश्वकप में आगे भी जारी रहेगा। राहुल बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने अब तक तीन मैचों में केवल 22 रन बनाए लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले मैच में उनकी जगह सुरक्षित लगती है। द्रविड़ से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर राहुल कीफॉर्म को लेकर सबसे अधिक सवाल किए गए।

द्रविड़ ने स्पष्ट किया कि कम से कम इस टूर्नामेंट में राहुल को बाहर नहीं किया जाएगा और उम्मीद जताई कि अगले चार मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि अगले तीन या चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा। हम उसके कौशल के बारे में जानते हैं जो कि यहां की परिस्थितियों के अनुकूल हैं।’’ मुख्य कोच ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में राहुल की योग्यताओं को गिनाने में भी पीछे नहीं रहे। द्रविड़ ने कहा,‘‘ वह बैकफुट का शानदार बल्लेबाज है और यहां की परिस्थितियों में इस तरह के बल्लेबाज की जरूरत पड़ती है।’’ राहुल की आलोचनाओं के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘राहुल का समर्थन करना मुश्किल नहीं है क्योंकि लोग बाहर क्या बातें करते हैं उस पर हम ध्यान नहीं देते। हमारे दिमाग में कुछ आईडिया है और हम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा रखते हैं। ’’

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका से छह विकेट से हारा अफगानिस्तान, अंतिम चार की दौड़ से बाहर

उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण दिया कि किस तरह से उनकी फॉर्म को लेकर मीडिया पीछे पड़ा था। द्रविड़ ने कहा,‘‘ एक बार कोहली ने रन बना लिए तो आप दूसरे खिलाड़ी को देखने लगे। अगर अब राहुल रन बनाता है तो फिर आप देखेंगे कि अगला खिलाड़ी कौन होगा। यह काम का हिस्सा है मैं किसी का अपमान नहीं कर रहा हूं लेकिन पेशेवर खेल की यही प्रकृति है।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत