जब हमारे नेता को परेशान किया जा रहा हो तो हमें विरोध प्रदर्शन का अधिकार है: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली|  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने पर मंगलवार को कहा कि इस मामले में गांधी नहीं बल्कि कांग्रेस विरोध कर रही है और उसे ऐसा करने का अधिकार है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को दूसरी बार कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से पूछताछ की।

जब हमारे नेता को परेशान किया जा रहा हो तो हमें विरोध करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, जब (नरेंद्र) मोदी से पूछताछ की गई थी, तो भाजपा ने पूरे गुजरात में पोस्टर लगाए थे और विरोध प्रदर्शन किया था।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें