'AAP से हमारा कोई संबंध नहीं', Bhagwant Mann पर निशाना साधते हुए बाजवा बोले- CM में हिटलर की आत्मा है

By अंकित सिंह | Aug 22, 2023

पंजाब कांग्रेस ने आज राज्य में किसानों के विरोध प्रदर्शन और कल संगरूर में एक किसान की मौत के मद्देनजर राज्य सरकार के खिलाफ मोहाली में विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब में कांग्रेस इसको लेकर आम आदमी पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुझे लगता है भगवंत मान में आज हिटलर की आत्मा आ गई है। उन्होंने कहा कि कल किसानों के साथ जो हुआ, खासकर लोंगोवाल में लाठीचार्ज में एक किसान की मौत के लिए मैं भगवंत मान को जिम्मेदार मानता हूं। बर्बर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए... हम इसकी निंदा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को जहरीले सांप ने काटा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का करने गये थे दौरा

एक की मौत

कुछ किसान नेताओं को ‘हिरासत’ में लिये जाने को लेकर संगरूर जिले में सोमवार को किसानों के साथ हुई झड़प में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति एक किसान था, जो जिले के लोंगोवाल इलाके में विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहा था, जहां पुलिस प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग और एक टोल प्लाजा को अवरुद्ध करने से रोकने की कोशिश कर रही थी। किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारती किसान यूनियन (क्रांतिकारी), बीकेयू (एकता आजाद), आजाद किसान समिति, दोआबा, बीकेयू (बेहरामके) और भूमि बचाओ मुहिम सहित सोलह किसान संगठनों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, जिससे एक दिन पहले किसान प्रदर्शन कर रहे थे। 

प्रमुख खबरें

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें, PM Modi ने गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट को सराहा

Nepal के शे-फोक्सुंडो में भारी बर्फबारी, 6 Indian Tourists फंसे

Chandigarh Police के बेड़े में शामिल हुए 141 नए वाहन, Amit Shah बोले- गश्त होगी मजबूत

मुनाफे की जगह निकला भारी घाटा, IL&FS ने पूर्व निदेशकों से मांगे 185.88 करोड़ रुपये