हम हारे नहीं, जबरदस्ती हराया गया, ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में EC को बताया मुख्य विलेन, कहा- INDIA गठबंधन के सदस्य एक साथ

By अभिनय आकाश | May 05, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से चुनाव में हेराफेरी की है। पश्चिम बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद उस पर चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर के बहाने बेईमानी की गई। इंडिया गठबंधन मजबूती से चलेगा। ममता बनर्जी ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की भारी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग (ईसी) पर हमला करते हुए कहा, "हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से थी।

इसे भी पढ़ें: जाने-अनजाने में BJP ने ममता बनर्जी की मदद कैसे कर दी? हार से तय होगा 2029 का Game Plan, अभिषेक को मिलेगी बंगाल की कमान!

भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी नेता के कार्यालय में तोड़फोड़ की

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कथित तौर पर कार्यालय में तोड़फोड़ की और वहां भाजपा के झंडे फहराए। मंगलवार को हुई इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह