चुनाव आयोग तो बहाना है, अपने आप को हार से बचाना है, राहुल गांधी के ट्वीट पर शहजाद पूनावाला का पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 07, 2025

लोकसभा एलओपी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग तो बहाना है। अपने आप को हार से बचाना है। बहाना बनाना है। इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर निशाना है। राहुल गांधी एक हकदार वंशवादी हैं। वह सोचते हैं कि उनकी पारिवारिक संस्थाएं लोकतांत्रिक संस्थाओं से ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि वह आने वाला चुनाव भी हार जाएंगे, इसलिए वह पहले से ही बहाना तैयार कर रहे हैं। शैतान धर्म का पाठ पढ़ा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने किया दावा, महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग हुई...

राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ था। उन्होंने कहा कि यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार रही होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘मैच फिक्स’’ किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं। उन्होंने कहा कि जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है।

प्रमुख खबरें

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा