हमें उम्मीद कि प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करेंगे: उमर अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर ‘उल्लेखनीय कार्य’ करेंगे।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में नेकां-कांग्रेस गठबंधन को जीत की ओर ले जाने वाले अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को राज्य का दर्जा बहाल करने का अपना वादा पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सभी सम्माननीय व्यक्ति हैं। संसद में अपने भाषणों और उच्चतम न्यायालय में अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से उन्होंने राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है। इसलिए मेरा मानना ​​है कि यह जल्द से जल्द होना चाहिए। और फिर जाहिर है कि हमारी प्राथमिकताएं वहीं से आगे बढ़ेंगी।”

अब्दुल्ला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार केंद्र के साथ शत्रुतापूर्ण संबंध रखने का जोखिम नहीं उठा सकती। उन्होंने कहा, “एक बार नयी सरकार बन जाने के बाद फिर चाहे जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री कोई भी हो, मैं उम्मीद करता हूं कि वह प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे और उन्हें यह समझाएंगे कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का जनादेश राज्य का दर्जा बहाल करने, विकास और शांति के लिए है और मुख्यमंत्री कोई भी हो, मुझे उम्मीद है कि वे भारत सरकार के साथ अच्छे कामकाजी संबंध स्थापित करने में सक्षम होंगे।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।