हमने रखी जिसकी नींव, वो गा रहे हैं उसके गीत, मोदी के कानपुर दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

By अंकित सिंह | May 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कानपुर दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब भी पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के ही फीते काट रही है। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि अब तो कितने बरस भाजपा के शासनकाल के हैं बीते, फिर भी देखो सपा के ही कामों के ये काट रहे हैं फीते। सपा के काम, जनता के नाम :- पनकी तापीय विस्तार योजना, नेयवेली लिग्नाइट पावर प्लांट, कानपुर मेट्रो। 

इसे भी पढ़ें: IPL सनसनी वैभव सूर्यवंशी से पटना एयरपोर्ट पर मिले PM Modi, युवा क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Video

एक बयान के मुताबिक, वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-कानपुर से मोतीझील तक नौ स्टेशन परिचालन में हैं। इस नये खंड से शहर में मेट्रो से यात्रा अधिक सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने घाटमपुर में 660 मेगावाट की बिजली इकाई और पनकी में एक तापीय बिजली परियोजना का भी उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के लिए स्थिर तथा पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, पनकी ऊर्जा संयंत्र से कल्याणपुर तक दो नये रेलवे पुलों का भी उद्घाटन किया गया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Peace Deal में फंसा बड़ा पेंच, Frozen Assets को लेकर Iran-US में ठनी

Mithun Sankranti 2026: Mithun Sankranti का महापुण्य काल आज, जानें Lucky Time और सूर्य पूजा का Special महत्व

Anna Hazare Birthday: Jan Lokpal आंदोलन से सरकार की नींद उड़ाने वाले Anna Hazare, RTI कानून के भी रहे हैं असली हीरो

Monsoon Fashion Hacks: अब बारिश में भी नहीं होंगे कपड़े खराब, अपनाएं ये 5 Easy Style Tips