हमने मैच के दौरान ज्यादातर समय दबदबा बनाये रखा: लोकेश राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

पुणे| लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कहा कि उनकी टीम ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया।

 लगातार चौथी जीत दर्ज करने के बाद राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने मैच के दौरान ज्यादातर समय दबदबा बनाया, हमने ‘रन आउट’ (खुद के रन आउट) को छोड़कर बल्ले से अच्छी शुरूआत की। हमने सोचा था 155 रन का स्कोर अच्छा होगा। डिकॉक, दीपक और (मार्कस) स्टोइनिस हमें 170 रन के पार ले गये। ’’ स्टोइनिस ने अंत में 14 गेंद में तीन छक्के और एक चौके 28 रन का योगदान दिया।

फिर लखनऊ के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया जिसमें आवेश खान और जेसन होल्डर ने तीन तीन विकेट चटकाये। गेंदबाजों की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘कौशल होना अच्छा है, लेकिन दबाव में अच्छी गेंदबाजी करना और डटे रहना तथा कौन खेल रहा है इसकी चिंता किये बिना गेंदबाजी करना ही हमारी गेंदबाजी इकाई को काबिलेतारीफ बनाता है। ’’

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उनका बल्ला फिर खामोश रहा। अय्यर ने स्वीकार किया कि विपक्षी टीम ने उन्हें गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में पछाड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरूआत की। हम पारी के बीच में दबदबा बना रहे थे लेकिन अंतिम ओवरों में उन्होंने हमें पछाड़ दिया। इस विकेट पर 155-160रन का स्कोर अच्छा होता। लेकिन वे इससे आगे निकल गये। ’’ मैन ऑफ द मैच आवेश खान रहे जिन्होंने तीन ओवर में एक मेडन से 19 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने कहा, ‘‘आंद्रे रसेल का विकेट लेना तीनों विकेट में सबसे महत्वपूर्ण था क्याोंकि रसेल लय में थे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार