इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें नंबर पर खेले जाने पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2021

अहमदाबाद। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के हाथों पहले टी20 मैच में मिली हार के बाद कहा कि ‘उन्मुक्त बल्लेबाजी’ का कप्तान विराट कोहली का दिया फलसफा नहीं बदलेगा लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि आगामी मैचों में रणनीति पर बेहतर अमल करना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम महज 124 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने चार ओवर और तीन गेंद बाकी रहते लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। यह पूछने पर कि हर हालात में शॉट्स खेलने का भारत का यह नया बल्लेबाजी फलसफा क्या अब बदलेगा, अय्यर ने कहा ,‘‘ नहीं क्योंकि हमारे पास निचले क्रम तक पावर हिटर्स हैं और इस रवैये में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हमने एक रणनीति बनाई थी जिस पर अमल जरूरी था क्योंकि विश्व कप से पहले हमें सारे दाव आजमाने हैं। यह पांच मैचों की श्रृंखला है और इसमें प्रयोग करके देख सकते हैं कि क्या सही लगता है।’’

इसे भी पढ़ें: रिंग पर उतरने को तैयार विजेंदर सिंह, रूस के अर्तयश लोपसन के खिलाफ दिखाएंगे अपना दमखम

दूसरा मैच रविवार को यहां खेला जायेगा। यह पूछने पर कि क्या उन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव है, अय्यर ने कहा ,‘‘ ऐसा कुछ नहीं है। मैं खुलकर खेल रहा हूं और अपनी पारी का मजा ले रहा हूं।’’ ऋषभ पंत को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के कारण अय्यर पांचवें नंबर पर उतरे लेकिन उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम में सभी को पता है कि बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीला होना पड़ेगा। मैने कोई बदलाव नहीं किया। यह बस मानसिकता की बात है कि टीम की क्या जरूरत है और मैने हालात के अनुरूप बल्लेबाजी की।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी