झारखंड को हमें भ्रष्टाचार, माफियावाद और कुशासन से मुक्त कराना... भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले PM Modi

By अंकित सिंह | Nov 11, 2024

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव कोई भी हो, उम्मीदवार कोई भी हो, लेकिन हम इसे भलिभांति जानते हैं कि चुनाव असल में तो आप जैसे लाखों कार्यकर्ता ही लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी तो पार्टी ही संगठन पर आधारित है, इसलिए हमारे चुनाव लड़ने का तरीका ही संगठन व कार्यकर्ता आधारित ही होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जानते हैं कि सबका साथ-सबका विकास के मंत्र में झारखंड का विकास मेरी प्राथमिकता है। हम विकास की कोशिश कर रहे हैं, राज्य सरकार के असहयोग के बावजूद भी हम बहुत कुछ करने का प्रयास करते हैं। लेकिन अब मुझे खास लगता है कि जिस गति से मैं विकास चाहता हूं, जिस गति से मैं झारखंड को आगे ले जाना चाहता हूं, वहां डबल इंजन सरकार की बहुत जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: एक हैं तो सेफ हैं, Jharkhand की जनता को PM Modi ने दिया एकजुट रहने का संदेश, Congress-JMM पर लगाया ये आरोप

नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड इस बार बदलाव करने को संकल्पित हो गया है, इसका सबसे बड़ा कारण तो ये भी है कि जेएमएम, कांग्रेस व आरजेडी ने झारखंड की रोटी, बेटी और माटी पर वार किया है। पिछले पांच साल इन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कीं, लेकिन आज झारखंड के लोग देख रहे हैं कि इनके ज्यादातर वादे झूठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में है, वहां के लोगों को ऐसे ही ठगा है। आपने तो सुना ही होगा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी तो खुद कहते हैं कि इनकी पार्टी ने झूठी गारंटियां दी है। उन्होंने कहा,' जितना कर स​कते हैं, उतनी ही गारंटी दो'।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना