हम कहते हैं भारत माता की जय, कांग्रेस कहती है सोनिया माता की जय: खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया है क्योंकि इसके लिए देश हमेशा सर्वोपरि है जबकि कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार से आगे नहीं सोच सकती है। खट्टर ने अम्बाला जिले के नारायनगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब हम कहते हैं कि किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए, हम कहते हैं कि देश हमेशा सबसे पहले आता है। दूसरी ओर कांग्रेस अपने नेताओं को पहले रखती है। हम कहते हैं भारत माता की जय, लेकिन कांग्रेस में कुछ लोग कहते हैं सोनिया माता की जय।’’

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता आने पर किसानों का कर्ज करेंगे माफ: कुमारी शैलजा

हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया है और अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान इसकी झलक देखने को मिली थी।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बड़े देश भी मोदी जी से संपर्क करते हैं.....नीतियां एवं योजनायें बनाने के लिए उनकी सलाह लेते हैं।’’ ह्यूस्टन समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति के शामिल होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वह अब विश्व के शीर्ष नेताओं में शुमार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इतना आदर किसी अन्य को नहीं दिया जितना उन्होंने मोदी जी को दिया।’’ इस रैली को अंबाला के सांसद और केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह