कभी नहीं भूलना चाहिए कि आपातकाल में कैसे लोकतंत्र की हत्या की गई: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश में किसी भी पीढ़ी को यह नहीं भूलना चाहिए कि आपातकाल के दौरान कैसे लोकतंत्र की हत्या की गई, उसका गला घोंटा गया और उसकी पीठ में छुरा घोंपा गया।

मोदी ने कहा, ‘‘आपातकाल के 50 साल हो गए हैं। देश की किसी भी पीढ़ी को संविधान की हत्या के इस पाप को नहीं भूलना चाहिए। उन्हें संविधान की हत्या करने वाले पापियों को नहीं भूलना चाहिए। हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि आपातकाल के दौरान कैसे लोकतंत्र की हत्या की गई, उसका गला घोंटा गया और उसकी पीठ में छुरा घोंपा गया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें भारत के संविधान के प्रति अपने समर्पण को और मजबूत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है