हमें हर समय सुगमता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए: जयशंकर ने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत को पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों के मामले में हर समय ‘‘सुगमता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।’’ बिना अधिक विवरण साझा किए जयशंकर ने कहा, ‘‘आखिरकार, हमारे प्रत्येक पड़ोसी को यह समझना चाहिए कि भारत के साथ काम करने से आपको लाभ होगा और भारत के साथ काम न करने की एक कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

जयशंकर ने शनिवार रात अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लगभग एक घंटे की बातचीत का लिंक साझा किया। विदेश मंत्री से एक रणनीतिक विशेषज्ञ के साथ बातचीत में पिछले 11 वर्षों में अमेरिका और चीन के रुख में आए बदलावों के बारे में भी पूछा गया और पूछा गया कि नयी दिल्ली इस बदलाव को कैसे देखती है।

जयशंकर ने कहा, ‘‘जहां तक ​​अमेरिका का सवाल है, हां, उसके बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल है, इसलिए एक व्यवस्थित स्तर पर, आप इसे यथासंभव अधिक से अधिक संबंधों के साथ स्थिर करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको चीन के सामने खड़ा होना है, तो हम काफी कठिन दौर से गुजर चुके हैं, इसलिए क्षमताओं को बेहतर बनाना महत्वपूर्ण है।’’ बातचीत के दौरान जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता तथा खाड़ी देशों के साथ बढ़ती नजदीकी के साथ ही आसियान और हिंद-प्रशांत क्षेत्रों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता के बारे में विस्तार से बात की।

प्रमुख खबरें

KC Tyagi बोले- असहमति देशद्रोह नहीं, नेता केंद्रित राजनीति की परिपाटी तोड़ें लोकतंत्रवादी

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी