हम गुजरात के आदिवासियों के साथ खड़े हैं: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

भरूच (गुजरात)। इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह गुजरात के आदिवासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य में बदलाव लाने और गरीबों के जीवन में सुधार लाने के लिए भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के संस्थापक छोटू वसावा के साथ काम करके खुश हैं। विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में अपनी पहली जनसभा में, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस अमीरों के साथ खड़ी है, लेकिन वह छोटू वसावा, बीटीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा के छोटे भाई और राज्य के गरीब लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरूच के चंदेरिया गांव में बीटीपी के साथ संयुक्त रूप से आयोजित ‘आदिवासी संकल्प महासम्मेलन’ में कहा, ‘‘यह विडंबना ही है कि हमारे देश के दो सबसे अमीर व्यक्ति गुजरात से आते हैं, और हमारे देश के सबसे गरीब आदिवासी भी गुजरात से हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहजहांपुर में किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में सौतेली मां समेत तीन गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष कौन हैं? सी आर पाटिल। वह कहां रहते हैं? वह महाराष्ट्र में रहते हैं। भाजपा को गुजरात के 6.5 करोड़ नागरिकों में से कोई अध्यक्ष नहीं मिला...यह गुजरात के लोगों अपमान है।’’ केजरीवाल ने राज्य में सरकारी स्कूलों की ‘‘दयनीय’’ स्थिति को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में 6,000 स्कूल विलय के बहाने राज्य सरकार द्वारा बंद कर दिए गए थे, और राज्य में स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए लोगों के समर्थन की मांग की। केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में 27 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार करने में विफल रही।

उन्होंने सत्ता में आने पर गुजरात के लोगों के लिए मुफ्त बिजली, भ्रष्टाचार मुक्त सरकारी सेवाएं और रोजगार सृजन का भी वादा किया। उन्होंने कहा, ‘‘एक बार उनका (भाजपा का) अहंकार तोड़ दें और ‘आप’ को वोट दें।’’ केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सुना है कि भाजपा गुजरात में जल्द चुनाव चाहती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘वे ‘आप’ से डरे हुए हैं..वे कहते हैं कि अगर हमें (आप) दिसंबर तक का समय मिला, तो वे (भाजपा) गुजरात हार जाएंगे। वे चाहते हैं कि चुनाव अभी हो।’’ केजरीवाल ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के नेताओं को भी ‘आप’ में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अब जब पार्टी (कांग्रेस) के पास कुछ नहीं बचा है, तो उसे वोट देने का कोई मतलब नहीं है।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में