अफगानिस्तान पर भारत का बयान, कहा- हम सभी शांति पहल का समर्थन करते हैं!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

नयी दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि संप्रभुता संपन्न, लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण अफगानिस्तान का समर्थन करना भारत की एक अटल नीति रही है तथा वह क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पक्षों सहित अफगानिस्तान के भीतर एवं बाहर हितधारियों के साथ संपर्क बनाए हुए है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया, ‘‘भारत एक समावेशी अफ़गान नेतृत्व में अफ़गान के अधीन और अफ़गान द्वारा नियंत्रित प्रक्रिया के जरिए स्थायी राजनीतिक समाधान की ओर ले जाने वाली सभी शांति पहलों का समर्थन करता है, जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली खेल विश्वविद्यालय में अगले साल अप्रैल से कक्षा छह से नौ तक के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

उन्होंने कहा कि एक निकटतम पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार होने के नाते, भारत के पास संप्रभु, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण अफ़गानिस्तान का समर्थन करने के लिए एक स्थायी नीति है, जिससे महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों सहित अफ़गानी समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2020 में दोहा में आयोजित एक अंतर-अफ़गान बातचीत के पहले सत्र में भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने एक मई से अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया है और उसके बाद तालिबान व्यापक हिंसा के साथ पूरे अफगानिस्तान में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमेरिका पहले ही अपने अधिकतर सैनिकों को वापस बुला चुका है और 31 अगस्त तक सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को पूरा करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ