'हम आम आदमी की बात करते हैं, PM Modi केवल ‘मन की बात’ करते हैं', राज्यसभा में खड़गे का प्रधानमंत्री पर वार

By अंकित सिंह | Jul 01, 2024

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को टिप्पणी की कि संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के संबोधन में न तो कोई दिशा थी और न ही कोई दृष्टि और वह सिर्फ सरकार की सराहना के शब्दों से भरा था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण में दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति संसद का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, हम राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं।

इसे भी पढ़ें: जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

खरगे ने राज्यसभा में कहा कि पिछले एक साल से मणिपुर जल रहा है लेकिन नारे देने में महारत रखने वाले प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए। विपक्षी दल आम आदमी की बात करते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी केवल ‘मन की बात’ करते हैं। इससे पहले टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत पर सोमवार को राज्यसभा में भारतीय टीम को बधाई दी गई। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने यह भी कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा ‘‘शनिवार का दिन भारत के इतिहास में एक गौरवशाली दिन के तौर पर दर्ज है जब भारत ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता।’’ 

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई