दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

शारजाह। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें लगा था कि 185 रन का लक्ष्य कम होगा लेकिन गेंदबाजों ने शानदार काम किया और विकेट भी धीमा रहा जिसकी अपेक्षा नहीं थी। शिमरोन हेटमायर के 45 रन और मार्कस स्टोइनिस के 39 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गयी। दिल्ली कैपिटल्स के लिये कागिसो रबाडा ने तीन जबकि रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस ने दो दो विकेट हासिल किये। शारजाह का मैदान छोटा है तो यहां 200 रन के स्कोर को प्रतिस्पर्धी माना जाता है।

प्रमुख खबरें

भारत में ईरान बहा देगा तेल की नदियां... दिल्ली पहुंचते ही खामेनेई मंत्री का बड़ा धमाका

Russian Oil पर UK का शिकंजा, भारतीय Captain अजय पंत गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Ketan Agarwal Murder: सिया के पिता बोले- मेरी बेटी दोषी है तो उसे फांसी दो या Lohagad किले से फेंक दो

Vastu Tips: दीवारों की नमी करा सकती है भारी Financial Loss, Vastu के ये अचूक उपाय बचाएंगे बर्बादी से