हरियाणा में कब होंगे पंचायत चुनाव ? मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Sep 01, 2022

चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत चुनाव का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। इसको लेकर राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह का बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर सरकार को फैसला करना है, जिसको लेकर कैबिनेट की बैठक होगी। इसी बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हम चाहते हैं जल्द से जल्द पंचायत चुनाव हो।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हम चाहते हैं जल्द से जल्द पंचायत चुनाव हो। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को लेकर निर्णय दिया था। कोर्ट ने ट्रिपल टेस्ट नाम से एक सिस्टम बनाया था। कोर्ट के मुताबिक जिस वर्ग को आरक्षण देना है उसका डाटा किसी आयोग से प्रमाणित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने आयोग का गठन किया था। आयोग ने हर इकाई के हिसाब से रिपोर्ट बनाया जैसे पंचायत चुनाव, ज़िला परिषद, ब्लॉक समिति। कोर्ट का कहना था कि किसी भी हालत में आरक्षण 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सोनाली फोगाट हत्या मामले को लेकर बोले प्रमोद सावंत, मेरी हरियाणा CM से हुई बात, CBI को जांच सौंपने में हमें कोई दिक्कत नहीं 

हरियाणा में पंचायत चुनाव को सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। राज्य चुनाव आयुक्त ने भी स्पष्ट कर दिया था कि चुनाव की घोषणा होने के बाद कम से कम चुनाव कराने में एक महीने का वक्त लगेगा। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की भी जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि पिछले डेढ़ साल से चुनाव नहीं हो पाए हैं। मुझे भी यह अच्छा नहीं लग रहा है। वहीं दूसरी तरह हमने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी