कर्नाटक में देवगौड़ा नहीं चाहते मध्यावधि चुनाव, बोले- येदियुरप्पा को कार्यकाल पूरा करने दें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

बेंगलुरू। जद(एस) संस्थापक एच डी देवगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि बी एस येदियुरप्पा नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे क्योंकि इससे उन्हें अपनी पार्टी को तैयार करने का मौका मिल जाएगा। देवगौड़ा ने कहा कि वह राज्य में मध्यावधि चुनाव नहीं चाहते हैं। 

विपक्ष के नेता सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस जल्द मध्यावधि विधानसभा चुनाव चाहती हो क्योंकि वह (सिद्धरमैया) एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक हैं। देवगौड़ा ने कहा कि मैंने वही कहा है, जो कुमारस्वामी ने कहा है। येदियुरप्पा को तीन साल और 8 महीने तक राज्य में शासन करने दीजिए। मैं येदियुरप्पा को हटाना नहीं चाहता, मैं पार्टी का तैयार करना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें: शिवकुमार को जमानत मिलने पर कर्नाटक में दीवाली जैसा जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइयां

देवगौड़ा के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी हाल में कहा था कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को हटाने का प्रयास नहीं करेगी, जैसा कि भगवा पार्टी ने उनकी गठबंधन सरकार के दौरान किया। कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मध्यावधि चुनाव होगा। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा