हमलोग तो पीएम बनाना चाहते थे, सीएम ही रह गए नीतीश, अखिलेश बोले- बिहार में करेंगे लालू की मदद

By अंकित सिंह | Jul 07, 2025

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को पूरा समर्थन देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में हम लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ हैं। इसके साथ ही अखिलेश ने नीतीश कुमार और पर तंज भी कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन सीएम नहीं बनाएंगे। हम तो नीतीश कुमार को पीएम बनाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में वोटबंदी की गहरी साजिश, तेजस्वी यादव का आरोप, भ्रमित है चुनाव आयोग

सत्तारूढ़ भाजपा और उसके वैचारिक रुख पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि मैं केवल एक ही बात जानता हूं- सत्य का मार्ग ही धर्म का मार्ग है, वही सच्चा सनातन मार्ग है। जो लोग अन्याय करते हैं, भेदभाव करते हैं और बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं, वे खुद को सनातनी नहीं कह सकते। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में सिर्फ ‘भगवा वस्त्र’ पहनने से कोई ‘बाबा’ या योगी नहीं बन जाता। असली पहचान विचार और आचरण से होती है।

प्रमुख खबरें

PNG Connection को बढ़ावा देने के लिए राज्यों में तैनात होंगे Nodal Officer

Odisha में Congress ने Mining Bill पर मांगा विधानसभा का विशेष सत्र, सौंपा ज्ञापन

National Space Day: पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से की मुलाकात, बोले- दुनिया का टैलेंट भारत लाना है

Ind vs SL Test Analysis: जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी और राहुल का छक्का, क्या Sri Lanka की वापसी ने बढ़ाई भारत की मुश्किल?