हार के बाद बोले SRH कप्तान केन विलियमसन, टीम अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के हाथों आईपीएल के मैच में आठ विकेट से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी और 25 . 30 रन पीछे रह गई। हैदराबाद को नौ विकेट पर 134 के स्कोर पर रोकने के बाद दिल्ली ने 13 गेंद बाकी रहते दो विकेट पर 139 रन बनाये। विलियमसन ने कहा ,‘‘ हमें वैसी शुरूआत नहीं मिली, जैसी मिलनी चाहिये थी। आखिर में कुछ अच्छी बल्लेबाजी हुई लेकिन हम 25 . 30 रन पीछे रह गए। यह शर्मनाक है लेकिन हमें आगे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’’

प्रमुख खबरें

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन