रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच से पहले मिली थी धमकी

By Kusum | Jun 27, 2025

पिछले साल न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौन भूल सकता है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन पर सिमट गई थी। लेकिन फिर टूटा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या का कहर। कसी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने कम स्कोर का भी बचाव किया। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि  उस मैच के दो दिन पहले से भारतीय क्रिकेट टीम एक तरह से होटल में कैद थी। उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। सीधे मैच के लिए ही होटल से बाहर निकले थे। ये खुलासा किया है तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने।

मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में जैसे जश्न का माहौल था। उस माहौल और रोमांच के अनुभव के बारे में रोहित ने बताया कि, हम स्टेडियम के नजदीक पहुंचे तो वहां पहले से जश्न जैसा महसूस हो रहा था। भारतीय फैंस, पाकिस्तानी फैंस, हर कोई नाच रहा है और मस्ती में मगन है। मैंने भारत-पाकिस्तान के कई मैच खेला है, कब तो गिनती भी भूल गए लेकिन मैच से पहले की वो ऊर्जा, वो फीलिंग वह कुछ अलग ही था। किसी भी चीज की उससे तुलना नहीं हो सकती।  

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण