हम सब कोरोना वायरस पर मिलकर विजय पायेंगे: शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात कोरोना वायरस संक्रमण को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि हम सब मिलकर इसपर विजय पाएंगे। यहां राजभवन में रात नौ बजे हुए संक्षिप्त एवं सामान्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आप सबने जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। यह कोरोना वायरस के संक्रमण श्रृंखला को तोड़ने में मददगार सिद्ध होगा। चौहान ने कहा, हमारा दायित्व है कि हम अपने बुजुर्गो का विशेष रूप से ध्यान रखें। समय—समय पर शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का अक्षरत: पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। आप सबको प्रणाम। इसके बाद वह राजभवन से सीधे बल्लभ भवन (मंत्रालय) चले गये।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत