दिल्ली-नोएडा बॉर्डर ब्लॉक करने की तैयारी में राकेश टिकैत, अभी तारीख नहीं हुई तय

By अनुराग गुप्ता | Mar 16, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 110 दिनों से जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम बॉर्डर को ब्लॉक करेंगे। दरअसल, राकेश टिकैत ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को ब्लॉक करने की बात कही है। हालांकि किसान नेता ने यह नहीं बताया कि बॉर्डर को कब ब्लॉक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर को ब्लॉक करने की तारीख समिति तय करेगी। 

इसे भी पढ़ें: किसान नेता का दावा, आंदोलन कर रहे किसान संगठन कांग्रेस के खरीदे हुए 

भाजपा का विरोध कर रहे किसान नेता

किसान नेताओं ने बंगाल में भाजपा का विरोध करने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए वह बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में महापंचायत का आयोजन कर किसानों से भाजपा के पक्ष में वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि आप भाजपा को छोड़कर जिसे वोट देना चाहें दें लेकिन भाजपा को नहीं दें।

प्रमुख खबरें

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा

PM Narendra Modi ने वैश्विक स्तर पर बढ़ाया देश का सम्मान: Mohan Yadav