गोवा की 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, NCP के साथ गठबंधन की संभावना, संजय राउत ने केजरीवाल पर साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | Jan 16, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर रविवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद मुख्यमंत्री केजरीवाल गोवा में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसकी क्या जरूरत है ? वह सिर्फ अपना संदेश दे सकते हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल दो दिनों के गोवा दौरे पर हैं। 

शिवसेना सांसद ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी इतनी ज्यादा मजबूत है तो फिर मुख्यमंत्री गोवा क्यों गए हैं ? वो भी तब जब दिल्ली में उनकी ज्यादा जरूरत है क्योंकि मामले (कोरोना संक्रमण) बढ़ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का एजेंडा भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि गोवा की 10-15 सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे। एनसीपी नेता भी गोवा आ रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही शिवसेना और एनसीपी के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो सकता है।

केजरीवाल कर रहे लोक लुभावने वादे

दो दिवसीय गोवा दौरे पर गए केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का 13 सूत्री गुजरात मॉडल पेश किया। उन्होंने कहा कि अगर गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 5 साल के भीतर हर परिवार को 10 लाख रुपए का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमने गोवा के लिए 13 एजेंडा तैयार किया है, गोवा में हम सबको रोजगार देंगे और जिनको नहीं मिलेगा उनको 3,000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार बनने के 6 महीने में माइनिंग शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने गोवा में घर-घर जाकर किया प्रचार, बोले- भाजपा-कांग्रेस से थक गए वोटर्स, अब चाहते हैं बदलाव 

उन्होंने कहा कि हम शिक्षा व्यवस्था ठीक करेंगे और सबको अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 साल से ज्यादा की महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देंगे। ऐसे में अगर एक परिवार में दो महिलाएं हैं तो उन्हें साल 24,000 रुपए मिलेगा। हम सभी को अच्छा इलाज देंगे।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी