सनातन को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगाः योगी आदित्यनाथ

By अजय कुमार | Aug 07, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में बिगड़े हालात पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हमें सनातन को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जो समाज इतिहास का गलतियों से सबक नहीं सीखता है, उसके भविष्य पर ग्रहण लगता है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'आप दुनिया की तस्वीर वर्तमान में देख रहे हैं, कुछ तो हमें देखना पड़ेगा। आज भारत के तमाम पड़ोसी जल रहे हैं। मंदिर तोड़े जा रहे हैं। चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। तब भी हम इतिहास के परतों को ढूंढने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, इस प्रकार की स्थिति क्यों पैदा हुई।' योगी ने आगे कहा, ‘सनातन धर्म पर आने वाले संकट के लिए फिर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है, इसके लिए एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है।‘

इसे भी पढ़ें: By-elections UP Assembly: मिल्कीपुर-कटेहरी विस सीट पर जीत के लिये योगी ने स्वयं संभाला मोर्चा

उधर, जैसे ही बांग्लादेश में हालात बिगड़े, वहां के उपद्रवियों ने पहले प्रधानमंत्री आवास में लूटपाट की, फिर वहां लगी शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के फादर ऑफ नेशन शेख मुजीबुर्रहमान की प्रतिमा को भी ढहा दिया. इसके अलावा कट्टरपंथियों ने हिंदू समुदाय को घरों को भी निशाना, उनके घर में घुसकर लूटपाट की। यहां तक कि एक इस्कॉन मंदिर को भी तोड़ दिया। ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कट्टरपंथी किस तरह हिंदू घरों को निशाना बनाकर उनके साथ लूटपाट कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित