2 अक्टूबर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा: चिंतन शिविर के समापन सत्र में सोनिया गांधी ने दिया एक विशेष नारा

By अनुराग गुप्ता | May 15, 2022

उदयपुर। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रविवार को उदयपुर में चिंतन शिविर के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की बात कही। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे। सभी युवा और सभी नेता इस 'यात्रा' में शामिल होंगे। 

भाजपा-RSS पर बरसे राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई आरएसएस व भाजपा की विचारधारा से है, जो हिंसा और नफरत ये फैलाते हैं उसके खिलाफ है, ये मेरी जिंदगी की लड़ाई है, मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि हमारे देश में इतनी नफरत फैल सकती है। हमारे खिलाफ बड़ी शक्तियां है, मैं इन शक्तियों से नहीं डरता हूं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी करेंगे कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'पदयात्रा', चिंतन शिविर में कांग्रेस ने बनाया खास प्लान 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) ने चिंतन शिविर के दौरान असंतुष्ट नेताओं की संसदीय बोर्ड को पुनर्जीवित करने की मांग को खारिज कर दिया है। इसके स्थान (संसदीय बोर्ड) पर पार्टी हर राज्य और केंद्र में राजनीतिक मामलों की एक समिति का गठन करेगी।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक