शहीद जवानों का बदला लेंगे, किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा: CRPF

By अनुराग गुप्ता | Feb 15, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद सीआरपीएफ ने ट्वीट कर अपना आक्रोश देश के सामने रखा। सीआरपीएफ ने कहा कि इस हमले को हम नहीं भूलेंगे और इसका बदला लिया जाएगा। सीआरपीएफ ने कहा कि हमले के लिए हम किसी को भी माफ नहीं करेंगे। साथ ही साथ हम सभी शहीद जवानों के परिवारवालों के साथ खड़े हैं।

बता दें कि पूरा देश यह चाहता है कि शहीद जवानों का बदला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लिया जाना चाहिए। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि एनएसए चीफ अजीत डोभाल ने इस हमले का बदला लेने के लिए योजना बना ली है।

प्रमुख खबरें

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे