'युवाओं के भविष्य के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़', CM Yogi बोले- आज यूपी निवेश के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन

By अंकित सिंह | Aug 17, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त कर दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में युवाओं को नियुक्ति-पत्र, विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ऋण और विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में बोले रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अगर अब कोई ऐसा करेगा तो हम उसकी संपत्ति जब्त कर लेंगे और उसे गरीबों में बांट देंगे, महिलाओं के लिए कल्याण गृह बना देंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों और बेटियों को 24 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री सेवा की सुविधा हम लोग उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।अपने साथ परिवार के किसी एक सदस्य को भी लेकर जा सकती हैं। योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक नौजवानों को भर्ती करने की परीक्षा होने जा रही है। इसमें 20 फीसदी बेटियों को भर्ती करेंगे, ताकि वे सड़कों पर शोहदों का ठीक से उपचार कर सकें। 

इसे भी पढ़ें: Gomti Nagar में लड़की छेड़ने के आरोपी Pawan Yadav ने की Akhilesh Yadav से मुलाकात, बोला- मुझे यादव होने की सजा दी जा रही है

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर को ‘‘सोलर सिटी’’ के रूप में विकसित कर रही है। मुख्‍यमंत्री ने बांदा में स्थापित हुए 70 मेगावाट के अवाडा सौर ऊर्जा परियोजना का शुक्रवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने अपने संबोधन में कहा, उत्तर प्रदेश देश में नवीकरणीय ऊर्जा का बड़ा केंद्र बन सकता है और बुंदेलखंड तथा विंध्य में सौर ऊर्जा के उत्पादन की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। 

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन