हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी CM की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी, कन्हैया कुमार के बयान पर मचा बवाल, भाजपा ने जताई नाराजगी

By अभिनय आकाश | Nov 14, 2024

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी की इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर ध्यान दिलाते हुए उनके बारे में टिप्पणी की है  जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। इस टिप्पणी को लिंगभेदी बताया गया है और ऐसे  बयानों को राष्ट्रीय सुधारों की वकालत करने वाले नेता के लिए अनुचित ठहराया है। इस बयान ने भाजपा नेताओं को नाराज कर दिया है और राजनीतिक बड़बोलेपन व अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: संभाजीनगर में बोले पीएम मोदी, अघाड़ीवालों को विकास से मतलब नहीं, बंटवारे पर भरोसा करती है कांग्रेस

कन्हैया कुमार के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी सोच से आजादी कब मिलेगी। ऐसे छिछोरे लोगों से कांग्रेस आजादी कब पाएगी। कन्हैया कुमार की इतनी हिम्मत कैसे हुई। महाराष्ट्र की बेटी का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि अमृता फडणवीस का ये अपमान एक मराठी लड़की बहन का अपमान है। ये अस्वीकृत माल, आयातित माल बोलने वालों को महाराष्ट्र सबक सिखायेगी। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया