हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे, कनाडा की शह से पन्नू की बढ़ी हिम्मत, वीडियो जारी कर दी बड़ी धमकी

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2024

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या राम मंदिर पर हमले की धमकी दी है। उसने कहा है कि 16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी। कहा जा रहा है कि पन्नू ने यह वीडियो कनाडा के ब्रैम्पटन में रिकॉर्ड किया है। कनाडा के प्रोत्साहन से खालिस्तानियों के हौंसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि खालिस्तानी अब सीधे तौर पर अयोध्या में राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी देने लगे हैं। खालिस्तानी आतंकी (कनाडा स्थित आतंकवादी) गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर हिंदू आस्था के प्रमुख केंद्र राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है।

इसे भी पढ़ें: केवल बैसाखियों पर ही जिंदा कांग्रेस, PM Modi का राहुल गांधी पर वार, बोले- सिर्फ दिखावे के लिए जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं

भारत से फरार भगोड़ा पन्नू लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। यह कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा करने के लिए खालिस्तानियों को उकसाता रहता है। इससे पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए प्लेन उड़ाने की बात कही थी। पन्नू ने कहा था कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया में उड़ान न भरने की चेतावनी दी थी।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति