संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार को दिया 31 तारीख तक का अल्टीमेटम, राकेश टिकैत बोले- 21 तारीख को जाऊंगा लखीमपुर

By अनुराग गुप्ता | Jan 15, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुत बज चुका है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर भी कस ली है। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक बड़ा भूचाल आ सकता है क्योंकि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी में तीन दिन का डेरा जमाने वाले हैं। आपको बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी घटना के संदर्भ में आगामी 21 तारीख को वहां जाने वाले हैं। इस दौरान वो पीड़ित परिवार और जेल में बंद किसानों से मुलाकात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के क्षेत्र में किसानों से मुलाकात की 

गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक किसान आंदोलन चला। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किसान आंदोलन को स्थगित कर दिया था और कहा था कि 15 जनवरी को सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर समीक्षा बैठक होगी।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, Cockroach Janata Party ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Imran Khan की पार्टी के मार्च से पहले Islamabad में दो महीने के लिए धारा 144 लागू

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात