कमजोर वैश्विक संकेतों, सुस्त मांग से सोना टूटा, चांदी भी कमजोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2018

 नयी दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 160 रुपये की हानि के साथ 32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की सुस्त मांग के कारण चांदी का भाव भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 38,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। बाजार सूत्रों ने सोने की कीमत में गिरावट आने का कारण विदेशों में कमजोरी के रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग को बताया।

यह भी पढ़ें: सरकारी इमारतों में 31 दिसंबर तक लगाए जाएंगे LED बल्ब: CPWD

गिन्नी भी सप्ताहांत में 25,000 रुपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रुख दर्शाती बंद हुई। गिरावट के आम रुख के अनुरूप हाजिर चांदी के भाव सप्ताहांत में 100 रुपये की गिरावट प्रदर्शित करते 38,400 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव सप्ताहांत में 446 रुपये की हानि के साथ 38,054 रुपये प्रति किग्रा रह गये।  चांदी सिक्कों के भाव में सप्ताहांत में स्थिरता रही और ये कीमतें लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बनी रहीं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह